लोहिया जी का जन्म अम्बेडकर नगर में हुआ था इसलिए उनकी विचारधारा यहां से चल रही है। मुलायम सिंह ने कहा लोहिया जी गरीब परिवार से थे उनका नाम देश ही नहीं विदेश में उनका नाम है। मुलायम सिंह ने कहा कि लोहिया जी ने नारा दिया था अन्याय का विरोध न्याय का साथ दो।
शिवपाल यादव ने कहा आजादी के लड़ाई में लोहिया जी का भी बड़ा योगदान था। लोहिया जी के विचारों को लेकर नेता जी ने संघर्ष किया है उनके विचारों और सिद्धांतों से ही गरीब किसान का सपना पूरा हो सकता है। लोहिया की सिद्धान्तों को लेकर ही हमने सेकुलर मोर्चा बनाया है। नेता जी का आशीर्वाद हमेशा रहा है और आगे रहेगा। नेता जी निश्चित हमारे साथ है तो लोहिया जी के आदर्शों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। क्रांति लाएंगे और देश-प्रदेश में बदलाव लाने का काम करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।