केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने  मामलों की जनसुनवाई के लिए सेवानिवृत्त जजों की चार सदस्यीय समिति गठित होगी
(DELHI, DELHI) केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि 'मी टू' मामलों की जन सुनवाई के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की चार सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार वरिष्ठ न्यायाधीश कानूनी विशेषज्ञों वाली प्रस्तावित समिति 'मी टू' से उत्पन्न सभी मुद्दों को देखेगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका ने कहा, यौन शोषण की शिकायतों को लेकर जो महिलाएं सामने आईं हैं मुझे उनपर विश्वास है। मैं प्रत्येक शिकायत की पीड़ा और सदमा समझ सकती हूं।

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों पर मेनका गांधी ने मंगलवार को एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि यौन शोषण के आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि महिलाएं अक्सर बाहर बोलने से घबराती हैं। उन्होंने कहा कई पुरुष जो ऊंचे ओहदे पर होते हैं अक्सर ऐसा करते हैं और मीडिया राजनीति या कई कंपनियों में भी ऐसा होता है।

मेनका ने आगे कहा कि महिलाएं अक्सर बाहर बोलने से डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उनका मजाक उड़ाएंगे और उनके चरित्र पर शक करेंगे। लेकिन अब महिलाएं इसको लेकर बोल रही हैं तो उनके आरोपों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।