जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों की घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुयी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तड़के पुलवामा के एक गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने अपने ठिकाने की घेराबंदी करने के दौरान स्वचालित हथियारों से सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। मौके से कुछ हथियार और गोला बारुद बरामद किये गये हैं। आतंकवादी की फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।