प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की धमकी असम की जेल से आया ईमेल हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाला पत्र पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को ई-मेल पर मिला है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस आयुक्त को यह ई-मेल असम के किसी जेल से भेजा गया है। अगले साल मोदी को जान से मारने वाले इस ई-मेल में एक खास तिथि भी लिखी गयी है। इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी गयी है।

न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस आयुक्त को मिले इस ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि इस साल जून में पुणे पुलिस ने दावा किया था कि संदिग्ध माओवादियों से एक पत्र मिला था जिसमें मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह हत्या करने की साजिश सामने आई थी। इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव जातीय हिंसा के मामले की जांच करते समय पुलिस ने इसका खुलासा किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।