इसी बीच पुलिस ने रविवार को आरोपी गनर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत ने गनर महिपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव ने गनर महिपाल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी गनर महिपाल की मानसिक स्थिति ठीक है। इससे जुड़ी बातें अफवाह हैं। गुरुग्राम पुलिस के काबिल अफसरों की टीम इस मामले की जांच के गठित की गई है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने गृहसचिव और डीजीपी को तलब किया और उनके साथ बैठक की। बैठक के बाद डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि सभी वीआईपी की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एडीजीपी (क्राइम) पी के अग्रवाल जांच की निगरानी करेंगे। अग्रवाल शाम को गुरुग्राम पहुंचे और जांच की समीक्षा की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।