MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश से वापस लौट आए हैं। आज (सोमवार) वह रोज की तरह ही ऑफिस यानी विदेश मंत्रालय जाते दिखे। यहां वह कई अहम बैठक करने वाले हैं। इससे पहले अपने ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अकबर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और यहा साफ कर दिया कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। नाइजीरिया से भारत लौटकर अकबर ने मीडिया को बताया कि मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और निराधार हैं। ये आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं। मैं आधिकारिक टूर पर देश से बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया। लेकिन अब मैं इन सबके खिलाफ कड़ी कानून कार्रवाई करूंगा।
अकबर ने कहा आखिर यह मीटू तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा क्या ये कोई अजेंडा है इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को क्षति पहुंचाई है। झूठ के पैर नहीं होते और वह जहरीला भी नहीं होता जिसे आसानी से धोया जा सकता है। अकबर ने कहा कि कुछ तबको में बिना किसी सबूत के आरोप लगाने की बीमारी सी हो गई है। अब मैं वापिस आ गया हूं और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाए, इसके लिए मेरे वकील योजना तैयार करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।