विजय रूपाणी ने आगे कहा कि जो लोग पकड़े गए है उनमें आधे लोग कांग्रेस के निकले हैं। जितने लोग गुजरात में आ कर रह रहे है उनकी सुरक्षा का काम हमारा है और वह हम कर रहे हैं। यह कांग्रेस का प्रयत्न था जो पूरी तरह से विफल हुआ है। उन्होंने कहा गुजरात में सबका सम्मान है। दूध में चीनी की तरह सब लोग घुले मिले हैं। गुजरात के विकास में यूपी का श्रम लगा है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी ने जिस तरह से गुजरात मे काम किया था आज वह एक मॉडल बना हुआ है और विजय रुपाणी जी भी उसी क्रम में लगातार काम कर रहे है। 182 मीटर ऊंची पटेल की मूर्ति के लिए यूपी के एक गांव से लोहा और मिट्टी एकत्र किया। और आज रुपाणी जी खुद निमंत्रण देने आए है, उसके लिए मैं उनका स्वागत करता हूं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।