उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में हम चार बजट पेश कर चुके हैं। चार साल में दो लाख करोड़ खर्च किए हैं। ठेकेदारों से हम एक फीसदी कमीशन भी लेते तो 2000 करोड़ मिल जाते। मगर, हमने ईमानदारी से काम किया है। स्कूल की हालत बेहतर बनाई है। 24 घंटे सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। हमने वह करके दिखाया, जो दूसरे राज्यों में 15-15 साल से सत्ता में काबिज लोग नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार से पैसे लिए होते तो स्कूल की हालत अच्छी नहीं होती। मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनता। मुफ्त इलाज नहीं होता। बिजली के दाम हर साल बढ़ते। मगर, पार्टी को पैसे की कमी नहीं होती। हमने अलग राजनीति की। इसलिए आम आदमी पार्टी के पास पैसा नहीं है। चुनाव लड़ने के लिए पैसा चाहिए। इसलिए इस ईमानदार सरकार के लिए चंदा देना पड़ेगा। उन्होंने स्कूली बच्चों के अभिभावकों मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने वालों सबसे चंदा देने की अपील की।
उन्होंने कहा हम धर्म के नाम पर लड़ाकर राष्ट्र निर्माण नहीं करते है। हम स्कूल, अस्पताल बनाकर राष्ट्र का निर्माण करते है। इसलिए हमने ‘आप को दान, राष्ट्र का निर्माण’ नारा दिया है। देशभर में उन सभी लोगों से अपील है कि जो हमारे काम से प्रभावित हों, वह हमें मासिक आधार पर कम से 100 रुपये का चंदा दें।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।