वहीं पीड़िता प्रिया रमानी ने कहा कि एमजे अकबर के इस्तीफे से हमारे आरोप सही साबित हुए और अब मैं उस दिन की प्रतीक्षा करता हूं जब मुझे अदालत में न्याय मिलेगा। वहीं मंगलवार को एम जे अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 अक्तूबर तय की है। पटियाला हाउस अदालत में इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन बाद में अदालत ने तय किया कि इस मामले को विस्तृत रुप से सुनने के लिए अगली तारीख दिया जाना उचित है। ज्ञात रहे कि केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।