महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले,साईं का मंत्र है- सबका मालिक एक है
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिरडी में साईंबाबा के दर्शन किए। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2,44,444 परिवारों को उनके घर प्रदान किए। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को, पूरे महाराष्ट्र को, पूरे भारत वर्ष को, देश के जन-जन को दशहरे की, विजय दशमी की बहुत-बहुत बधाई।

उन्होंने कहा कि हम सभी का ये प्रयास रहता है कि हर पर्व को अपनों के साथ मनाएं। मेरी भी ये कोशिश रहती है कि हर त्योहार देशवासियों के साथ मनाऊं और इसी भावना के साथ आज आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।