अमृतसर हादसे पर सीएम अमरिंदर बोले, चार हफ्ते में सभी कारणों का पता लगाया जाएगा
(PUNJAB, India) अमृतसर में शुक्रवार की शाम को दशहरा के मौके पर रावण दहन देख रहे लोगों को रौंदते निकली ट्रेन की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोकल ट्रेन से हुए इस हादसे में अब तक करीब 61 लोगों की मौत की बात सामने आयी है। जबकि 72 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है।केन्द्र सरकार की तरफ से 2 लाख और राज्य सरकार की तरफ से पांच लाख रूपये मृतकों के परिजनों को देने का ऐलान किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।