सबरीमला सन्नीधानम पम्बा निलाकल और इलावुमकल में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद सैकड़ों अयप्पा श्रद्धालुओं ने करीब 12 महिलाओं को मंदिर तक जाने से रोका और भगवान अयप्पा के दर्शन करने की उनकी मंशा पर पानी फेर दिया।
मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर एक महिला ने मंदिर में प्रार्थना करने देने के लिए पुलिस से मदद मांगी। प्रसिद्ध मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर विवाद आज छठे दिन भी जारी रहा।
कुछ महिलाओं के मंदिर जाने की खबरों के बाद पुलिस ने सन्नीधानम और अन्य इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात शीर्ष अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक एस श्रीजीत ने सोमवार सुबह भगवान अयप्पा के मंदिर में पूजा की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।