दिल्ली NCR में दीपावली पर पटाखे बिकेंगे या नहीं,आज सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला
(India) प्रदुषण को ध्यान में रखते हुए इस बार दिल्ली NCR में दीपावली पर पटाखे बिकेंगे या नहीं इस बात का फैसला आज सुप्रीम कोर्ट लेगा.जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे फैसला देगी। वायु प्रदूषण को देखते हुए पिछले साल सुप्रीम कोर्ट पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। लेकिन इसके बाद कोर्ट ने कुछ अवधि के लिए सशर्त पटाखों की बिक्री को खोल दिया था क्योंकि व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने स्टाक खरीद लिखा है उसे कहां ले जाएं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।