(India)
सीबीआई के दो टॉप अफसर के बीच रार का कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा.इस बीच सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच चरम पर विवादों के बाद सरकार ने एजेंसी के दोनों निदेशकों को छुट्टी पर भेज दिया है। इसके साथ ही, तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को केन्द्रीय एजेंसी का अंतरिम निदेशक बनाया गया है। समाचार एजेंसी भाषा ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीबीआई मुख्यालय की इमारत को सील किया गया। न तो कर्मियों और न ही बाहरी लोगों को इमारत में जाने की इजाजत।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।