दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (डीटीटीडीसी) के महाप्रबंधक सी. अरविंद ने बताया कि इसके लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र हासिल करने के लिए हमने ट्रैफिक विभाग को भी पत्र लिखा है। अगर यह सही समय पर मिल गया तो हर हाल में यह 4 4 नवंबर को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 675 मीटर लंबे इस ब्रिज का निर्माण कार्य डीटीटीडीसी ने किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि मनीष सिसोदिया जो टूरिज्म मंत्री भी हैं उन्होंने खास हिदायत दी है कि इस बार उद्घाटन की तिथि में और अधिक देर न की जाए। एक अधिकारी ने कहा कि सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसका उद्घाटन करना चाहती है।
फिलहाल पूर्वी दिल्ली से उत्तरी दिल्ली जाने में लोगों को वजीराबाद पुल के भीषण जाम में फंसना पड़ता है। अभी पुल पर मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में वाहनों को यमुना पर बने पंटून पुल से गुजारा जा रहा है। पीक ऑवर में इस पुल को पार करने में ही आधे घंटे का समय लग जाता है। सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद यहां लगने वाला जाम खत्म होगा। पूर्वी दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, मेरठ और देहरादून की तरफ से उत्तरी दिल्ली की तरफ जाने वाले यातायात को जाम में नहीं फंसना होगा। इससे प्रदूषण का स्तर भी घटेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।