श्रीनगर में पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात CISF के ASI पर ग्रेनेड अटैक, शहीद
(Srinagar, Srinagar) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने वगूरा नौगाम में पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात CISF के ASI राजेश कुमार पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया इस हमले में राजेश कुमार शहीद हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस वारदात के बाद इलाके में घेराबंदी कर दी गई।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के सोपोर में दो आतंकादियों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान एक जवान भी शहीद गया था। गुरुवार को भी जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में 6 आतंकवादी मारे गए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।