लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा बोले बिहार में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ
(BIHAR, BIHAR) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यू (जेडीयू) में लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर सहमति बन गयी है तथा दोनों पार्टी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लडेंगी और सीटों की संख्या का एलान बाकी दो सहयोगी दलों के साथ विचार विमर्श के बाद दो-तीन दिन में होगा। वहीं इस घोषणा के कुछ ही देर बाद अरवल परिषदन में केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच बंद कमरे में लगभग 15 मिनट तक बात हुई। बातचीत का सार तो पता नहीं चला लेकिन इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं।

बीजेपी और जेडीयू में सीट बंटवारे को लेकर हुए फैसले के एक दिन बाद रालोसपा के रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है। कुशवहा ने कहा है कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। हम इस पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी अमित शाह जी से बात हुई है और मैं इस मामले में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।