(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के अपने संबोधन में पंजाब के एक गांव के लोगों की सराहना की। पीएम मोदी ने वायु प्रदूषण और पराली जलाने के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, 'पंजाब का एक गांव कल्लर माजरा इसलिए चर्चित हुआ है क्योंकि वहां के लोग धान की पराली जलाने की बजाय उसे जोतकर उसी मिट्टी में मिला देते हैं। कल्लर माजरा और उन सभी जगहों के लोगों को बधाई जो वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपना श्रेष्ठ प्रयास कर रहें हैं।' पीएम ने इस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियों को याद किया। पीएम ने कहा कि वह 31 अक्टूबर को गुजरात में स्टैचू ऑफ लिबर्टी को देश को समर्पित करेंगे। यह स्टैचू दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। भारत के लिए यह गर्व करने वाला क्षण होगा। पीएम ने साथ ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।