इंडोनेशिया में क्रैश हुए फ्लाइट के पायलट दिल्ली के भव्य सुनेजा थे
(International) सोमवार को 188 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गये इंडोनेशियाई विमान लॉयन एयर के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा थे। यह जानकारी एयरलाइन ने दी। पांगकलपिनांग के लिए उड़ान भर रहा विमान जेटी610 केरावांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने 13 मिनट पहले ही जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान में 178 वयस्क यात्री एक बच्चा और दो नवजात थे। विमान के कैप्टन सुनेजा थे और सह-पायलट हरविनो थे। इसमें चालक दल के छह सदस्य थे जिनमें तीन प्रशिक्षु थे। एक टेक्नीशियन भी विमान में सवार था।31 वर्षीय सुनेजा को 6000 उड़ान घंटों का अनुभव था, वहीं सह-पायलट को 5000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव था।

इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकातार् से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं खोज अभियान जारी है।इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।” नुग्रोहो ने कहा कि इस कियाफती विमना में 178 वयस्क एक बच्चा दो नवजात दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।