चुनाव नज़दीक आते ही बीजेपी को राम मंदिर याद आ गया, ये कहना है कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का. सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई का फैसला अब जनवरी में होगा। लेकिन, राम मंदिर का मुद्दा जोर शोर से उठाया जा रहा है। एक तरफ जहां केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब हिन्दुओं का सब्र अब टूट रहा है और मुझे भय है कि सब्र टूटा तो क्या होगा। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है।
राम मंदिर पर कपिल सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या केस की सुनवाई का फैसला कोर्ट करेगा। इसे बीजेपी या कांग्रेस नहीं करेगी। अगर वे कानून बनाना चाहते हैं तो बनाएं। कांग्रेस उन्हें नहीं रोकेगी। चुनाव को देखते हुए यह मुद्दा उठाया गया। क्या वे पिछले चार वर्षों से सो रहे थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।