मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा समेत सभी सात आरोपियों पर चलेगा हत्या और साजिश का केस
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। इन पर आतंकी गतिविधि और आईपीसी की धाराओं में हत्या और साजिश रचने का केस चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुरोहित की याचिका पर आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत द्वारा आरोप तय करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एएस गडकरी की एक पीठ सोमवार को पुरोहित की उस याचिका पर अगले महीने सुनवाई के लिए सहमत हो गई, जिसमें उन्होंने गैरकानूनी गतिविधियां कानून के तहत अपने अभियोजन को चुनौती दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।