राफेल विवाद पर HAL: कंपनी चीफ आर माधवन बोले, हम दावेदार ही नहीं थे
(India) राफेल के लिए 30 हजार करोड़ की ऑफसेट डील के लिए रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी HAL के नए चीफ आर माधवन का कहना है कि कंपनी का काम एयरक्राफ्ट बनाना है, कंपनी ऑफसेट बिजनस में नहीं है। उन्होंने बताया कि टेक्नॉलजी ट्रांसफर और प्रॉडक्शन, ऑफसेट से बिल्कुल अलग काम है। माधवन ने HAL को राजनीति से दूर रखने की अपील की।
HAL चीफ आर माधवन के मुताबिक, HAL राफेल के लिए ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने का दावेदार ही नहीं थी।
कंपनी ने प्राइवेट सेक्टर की लार्सन ऐंड टुब्रो, वीईएम टेक्नॉलजीज, अल्फा डिजाइन और डायनेमेटिक्स के साथ पार्टनरशिप की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।