कांग्रेस ने कहा- ये है 2019 की झलक, कर्नाटक उपचुनाव नतीजे: 4:1 से जीता सत्ताधारी गठबंधन
(KARNATAKA, India) कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने बीजेपी के मुकाबले शानदार 4:1 जीत दर्ज की है। इस चुनाव में गठबंधन ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए करीब डेढ़ दशक तक उसका गढ़ रही बेल्लारी सीट को उससे छीन लिया।
चार सीट पर गठबंधन की शानदार जीत
कांग्रेस ने इसे अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले का टीजर करार दिया है। गठबंधन ने प्रत्याशी जमखंडी, रामनगर विधानसभा और बेल्लारी, मांड्या संसदीय क्षेत्र पर जीत दर्ज की है। बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वीएस उगरप्पा ने बीजेपी उम्मीदवार जे. शांता को करीब एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी। जमखंडी में कांग्रेस के एएस न्यामगौडा ने बीजेपी के सुबाराव को 39,480 मतों के अंतर से हराया।
इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट माना जा रहा था।
बता दें कि शनिवार को हुए मतदान
में औसतन 67 फीसदी वोट पड़े थे। शिवमोग्गा, बल्लारी और मांड्या लोकसभा सीट पर क्रमश: 61.05, 63.85 और 53.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर क्रमश: 73.71 और 81.58 फीसदी मतदान हुआ था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।