अयोध्या LIVE : मुझे दीपोत्सव के आयोजन में बुलाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद: किम जोंग सुक
(India) अयोध्या में दीपावली पर हो रहे भव्य आयोजन में मानो नगर त्रेता युग के नजारों का साक्षी बन रहा है। भगवान राम, सीता व लक्ष्मण के स्वरूप आधुनिक पुष्पक विमान हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। जहां उनका स्वागत राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने किया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन की मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अपने संबोधन में कहा कि इस भव्य आयोजन में आकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। इस मौके पर मौजूद बिहार के राज्यपाल व लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा कि आज अयोध्या में हो रहे इस आयोजन का साक्षी बनकर हम सब धन्य हो गए। उन्होंने राम मंदिर का नाम लिए बिना कहा कि आप सब राम के प्रताप पर यकीन रखें हो सकता है कि अगले दीपोत्सव का आयोजन राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ हो।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।