(India)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड में सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ दिवाली मनाई और कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में बड़े कदम उठा रहा है। आईटीबीपी के एक प्रवक्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से सुबह करीब 7:50 पर हर्षिल गांव पहुंचे और जवानों को मिठाईयां बांटी। इस मौके पर पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। हर्षिल जालंधरी गढ़, भागीरथी नदी और पहाड़ियों के निचली सतह के संगम पर स्थित है। पीएम मोदी के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी मौजूद थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।