(India)
अयोध्या के बाद अब गुजरात के प्रमुख नगर अहमदाबाद के नाम बदलने पर विचार किया जा रहा है . ये कहना है गुजरात के मुख्मंत्री विजय रुपानी का|यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का फैसला लेने के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद का नाम बदलने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बुधवार को गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन भाई पटेल ने कहा था कि सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने का विचार कर रही है। इसके बाद गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। अगर ऐसा हुआ तो अहमदाबाद शहर का नाम कर्णावती हो जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।