(India)
लोकसभा से पहले विधान सभा चुनावो में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने अपनी ताक़त झोंक दी है छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव प्रचार के चरम पर पहुंचने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और जगदलपुर में पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मोदी यहीं से वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। मोदी की विधानसभा चुनावों के पहले चरण में यह इकलौती जनसभा होगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।