छत्तीसगढ़ के विकास की जरूरत को नहीं समझा कांग्रेस ने - पीएम मोदी
(India) पीएम मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है , छत्तीसगढ़ के जगदलपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने चुनावी को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में जब भी आया हूं विकास की नई योजना लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अब भेदभाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब सही व्यक्ति तक उसका हक पहुंच रहा है। सरकार हर वक्त जनता के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार अपने और पराए में भेदभाव करती थी। लेकिन, अब ये भेदभाव खत्म हो गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दस साल से कांग्रेस केन्द्र में थी लेकिन कभी भी छत्तीसगढ़ के विकास की जरूरत को नहीं समझा और राज्य के विकास में बाधाएं खड़ी की। उन्होंने कभी राज्य के विकास के बारे में सोचा तक नहीं था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।