आईएनएस अरिहंत पर पाक की टिप्पणी पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर भारत के रुख को स्पष्ट कर दिया था। मोदी ने साफ किया था कि भारत का परमाणु शस्त्रागार आक्रामक नीति का हिस्सा नहीं है बल्कि शांति और स्थिरता के लिए यह एक महत्वपूर्ण साधन है।
कुमार ने कहा,हम एक जिम्मेदार देश हैं और मेरा मानना है कि ये टिप्पणियां ऐसे देश से आ रही हैं, जिसके लिए जिम्मेदारी के सिद्धांत का अस्तित्व नहीं है।गौरतलब है कि आईएनएस अरिहंत पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को कहा था कि यह घटनाक्रम दक्षिण एशिया में परमाणु आयुध की वास्तव में पहली तैनाती का प्रतीक है जो न सिर्फ हिंदी महासागर के तट पर स्थित देशों बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी चिंता का विषय है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।