छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी बोले सत्ता में आए तो BJP के किए वादों को भी पूरा करेंगे
(CHANDIGARH, India) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध है लेकिन लोग गरीब हैं। आपके पास जल जंगल और खदान जैसे प्राकृतिक संसाधन है लेकिन छत्तीसगढ़ भारत का सबसे गरीब राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ते हैं लेकिन जब वह छत्तीसगढ़ आते है, तो वह भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह चाहते हैं कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पांच सालों में कृषि का केन्द्र बन जाएं और देश को खाना फल और सब्जियां मुहैया कराए। उन्होंने आरोप लगाया पिछले चार-पांच सालों में केन्द्र सरकार ने 15 सबसे धनी लोगों को 3.5 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि देश में मनरेगा योजना चलाने के लिए सालाना 35,000 करोड़ रुपये की जरूरत होती है उन्होंने उस राशि का दस गुना धन 15 चुनिंदा उद्योगपतियों का माफ कर दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।