कर्नाटक : 600 करोड़ के घोटाले में पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी गिरफ्तार
(India) लगभग 600 करोड़ पॉन्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में आरोपों का सामना कर रहे भारतीय जनता पार्टी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी को सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग और मुख्य आरोपी की पैसों के गैर कानूनी लेन-देन में मदद करने का आरोप है। उनके अलावा उनके साथी महफूज अली खान को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रेड्डी ने जांच अधिकारी डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCB) एस. गिरीश को हटाने की अपील की थी। रेड्डी शनिवार को एजेंसी के सामने पेश हुए थे। क्राइम ब्रांच पहले से ही रेड्डी को गिरफ्तार करने के बारे में विचार कर रही थी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया था कि दस्तावेज तैयार करने के बाद सबूतों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं। क्राइम ब्रांच के सीपी आलोक कुमार ने बताया है कि विश्वासपूर्ण सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि रेड्डी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पैसे बरामद कर इन्वेस्टर्स को दिए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।