राफेल: केंद्र सरकार ने राफेल डील को लेकर दस्तावेज में कहे अहम बातें
(India) केंद्र सरकार ने राफेल डील को लेकर फैसले से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी सार्वजनिक कर दी। केंद्र सरकार की ओर से विमान खरीद की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज याचिककर्ताओं को सौंप दिए गए। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को राफेल की कीमत के बारे में भी सील बंद लिफाफे में जानकारी दी। याचिकाकर्ताओं को दिए गए दस्तवाजों में सरकार कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पांच अहम बातें:
•सरकार ने कहा, बढ़ रही थी विरोधियों की ताकत, जरूरी था डील फाइनल करना।
•डील को फाइनल करने की प्रक्रियाओं के बारे में याचिकाकर्ताआों को दी जानकारी।
•सरकार ने दस्तावेज में यह भी बताया कि यह डील एचएएल के साथ क्यों नहीं हुई है।
•साथ ही ऑफसेट पार्टनर से जुड़ी जानकारियां भी सरकार ने दस्तावेज में दी हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।