राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने चला ये 'दांव'
(DELHI, DELHI) राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत का भरोसा है। चुनाव सर्वे पार्टी की जीत तय मान रहे हैं मगर पार्टी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। कांग्रेस ने 2013 के मुकाबले पांच दर्जन से अधिक सीट पर अपने चेहरे बदल दिए हैं। दो वर्तमान सांसदों सहित आठ पूर्व सांसदों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी।

कांग्रेस ने तीन विधायकों के टिकट काटते हुए सभी विधायकों को फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है। टिकट बंटवारे में पार्टी ने गुटबाजी और नाराजगी रोकने की पूरी कोशिश की है। यही वजह है कि पार्टी महासचिव अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी और गिरिजाव्यास को उम्मीदवार बनाया गया है। अशोक गहलोत अपनी पुरानी सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सचिन पायलट नवाबों की नगरी टोंक से उम्मीदवार होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।