राजस्थान चुनाव में सीएम वसुंधरा के खुलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह
(DELHI, DELHI) राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। चुनावी मैदान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को झालरापाटन विधानसभा सीट पर उतारकर मुकाबले और दिलचस्प बना दिया है।

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की शनिवार को दूसरी सूची जारी की है। जिसमें मानवेन्द्र सिंह का नाम शामिल है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।