उपेन्द्र कुशवाहा का बीजेपी को अल्टीमेटम- सीट बंटवारे पर नवंबर आखिर तक ले फैसला
(DELHI, DELHI) भाजपा और रालोसपा के बीच बिहार में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी और बढ़ गई है। रालोसपा प्रमुख और केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को बीजेपी द्वारा दिए गए सीटों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी ने उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं दीं। उन्होंने बीजेपी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह नवंबर के आखिर तक इस संबंध में फैसला ले। कुशवाहा ने कहा कि 30 नवंबर तक सभी सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। अब मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं मिलूंगा सिर्फ पीएम मोदी से बात करने की कोशिश होगी।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने लगभग 1 बजे दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव में व्यस्त होने के कारण उनका भी समय नहीं मिला। ऐसे में अब उनके एनडीए में बने रहने पर संशय और गहरा हो गया है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा शनिवार की सुबह आठ बजे पटना की फ्लाइट पकड़ने तक शाह के संवाद का इंतजार किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।