(India)
पंजाब स्थित अमृतसर के राजासांसी इलाके के एक धार्मिक डेरे पर ग्रेनेड से किए गए अटैक में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत की मौत हो गई है। इस विस्फोट में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। इस धमाके के बाद पंजाब के सभी शहरों सहित दिल्ली और अन्य आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने हमले में मृत लोगों के परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। दोपहर को नकाबपोश मोटरसाइकल सवारों ने ग्रेनेड से अटैक किया, जिसके बाद वहां जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर तहकीकात में जुटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धमाके के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ हो सकता है। आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने धमाके में तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।