एचएस फुलका ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आप मेरे बयान का पूरा वीडियो देखिए मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था ना कि सेना प्रमुख के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि यह एक अनजान बयान है लेकिन फिर भी मुझे खेद है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फुल्का ने अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले के लिए सेनाध्यक्ष विपिन रावत को जिम्मेदार बता दिया था। उन्होंने कहा था कि सेनाध्यक्ष विपिन रावत पंजाब आकर कहा था कि राज्य पर आतंकी हमले का खतरा है और हो सकता है कि उन्होंने ही अपने लोगों से ब्लास्ट करवाया हो ताकि उनका बयान गलत साबित ना हो।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।