आलोक वर्मा को जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट  ने दिया 3 घंटे का समय कहा-यह सोचना भी मत डेट आगे बढ़ाई जाएगी
(DELHI, DELHI) सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर कहा कि वह केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर एक बजे तक जवाब दाखिल नहीं कर सकेंगे। इस पर कोर्ट ने वर्मा को तीन घंटे का समय और दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्मा को कहा है कि इस मामले की कल (मंगलवार) को ही मामले की सुनवाई होगी, यह मत सोचना की मामले की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी।

आपको बता दें कि सीवीसी की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा से जवाब मांगा था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीलबंद लिफाफे में आलोक वर्मा कोर्ट को जवाब दाखिल करें। वहीं कोर्ट ने कहा था कि सीवीसी की जांच रिपोर्ट की कॉपी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। सीवीसी रिपोर्ट की कॉपी आलोक वर्मा को सौंपी जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।