महाराष्ट्र:वर्धा में आर्मी डिपो में धमाका चार लोगों की मौत,11 घायल
(Wardha, Wardha) महाराष्ट्र के वर्धा में मंगलवार सुबह आर्मी डिपो में धमाके हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जा रहा है वर्धा जिले के पुलगांव डिपो में बेकार प़ड़े विस्फोटकों को हटाने का काम चल रहा था उसी दौरान धमाका हो गया। एक न्यूज चैनल से बातचीत में वर्धा के जिलाधिकारी ने बताया कि धमाका सीएडी के बाहर हुआ है इसलिए आग ज्यादा फैलने की आशंका नहीं है। आपदा प्रबंधन टीम को काम पर लगा दिया गया है और जख्मी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

सोमवार को पंजाब के अमृतसर में निरंकारी भवन में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग जख्मी हुए थे। इस घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी मुहैया कराने वाले को 50 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।