सीबीआई विवाद:आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 29 नवंबर को सुनवाई
(DELHI, DELHI) सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई टालने की वजह नहीं बताई है। इससे पहले आलोक वर्मा ने केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट पर अपना जवाब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने सीलबंद लिफाफे में जवाब दिया था।

शीर्ष अदालत में आज इस मामले पर सुनवाई हुई जिसके बाद सुनवाई के लिए नई तारीख दे दी गई।अदालत ने आलोक वर्मा से कहा था कि वह सीवीसी की रिपोर्ट पर सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करें। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि इस मामले की सुनवाई के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।