सेहत खराब होने की वजह से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी सुषमा स्वराज
(DELHI, DELHI) केंद्रीय विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि वह अगले वर्ष होने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान सुषमा स्वराज ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 'मैंने तय कर लिया है कि अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी, लेकिन यह पार्टी तय करेगी।'
उन्होंने कहा कि 'मैंने पार्टी को अपनी बात कह दी है।' उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की वजह से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। सुषमा स्वराज बीजेपी की कद्दावर नेता हैं और मोदी सरकार में बड़ा कद रखती हैं। वह
इस समय मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।