लोकसभा चुनाव:  भाजपा के बागियों और विरोधियों के सहारे सियासी जमीन तैयार कर रहा अपना दल, चित्रकूट की महारैली रैली में ये होंगे साथ
(DELHI, DELHI) भाजपा के बागियों व विरोधी दलों के नेताओं के सहारे अपना दल कृष्णा गुट ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बुंदेलखंड में अपनी सियासी जमीन तैयार करने की रणनीति तैयार की है। इसी सिलसिले में पार्टी आज भगवान राम की तपोस्थली धर्मनगरी चित्रकूट स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया रामायण मेला परिसर में महारैली का आयोजन किया है।

इस महारैली में भाजपा के बागी पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल समेत कुछ अन्य दलों के धुरंधर शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले ही डेरा डाल दिया है।

रामायण मेला परिसर में बुधवार को आयोजित होने वाली अपना दल कृष्णा गुट की महारैली को लेकर पार्टी पदाधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं। मंगलवार को इसी रैली की सफलता को लेकर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल समेत कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने डेरा डाल दिया। दिन भी रामायण मेला परिसर में तैयारी बैठक चलती रही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।