जम्मू-कश्मीर अनंतनाग में एनकाउंटर में मारे गए 6 आतंकी सर्च ऑपरेशन जारी
(DELHI, DELHI) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। भारतीय सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के सेकीपोरा के बिजबिहरा में मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबल को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन किया गया। सर्च ऑपरेश के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 6 आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास से कुछ हथियार और बारूद में बरामद किए गए हैं।

क्षेत्र से आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि मारे गए सभी आतंकवादी स्थानीय नागरिक थे और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे। हालांकि मारे गए आतंकी किसी संगठन से जुडे़ हैं इस बारे में अभी कोई आधीकारिक जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अनंतनाग जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।