एडीजी तकनीकी सेवाएं आशुतोष पांडेय को अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद परिसर के ब्लू जोन, यलो जोन तथा शिवसेना के प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह झांसी रेंज के डीआईजी सुभाष सिंह बघेल को अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद परिसर के रेड जोन, श्रीरामजन्मभूमि परिसर तथा बड़ा भक्तमाल की बगिया समेत विश्व हिन्दू परिषद द्वारा प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एडीजी आशुतोष पांडेय और डीआईजी सुभाष सिंह बघेल पूर्व में फैजाबाद जिले के एसएसपी भी रहे हैं।
डीजीपी ने एडीजी जोन लखनऊ राजीव कृष्ण को प्रस्तावित आयोजन एवं कानून-व्यवस्था/पुलिस प्रबंध से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करते हुए उन्हें व एडीजी कानून-व्यवस्था को अवगत कराते रहने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा है कि यह आयोजन वर्तमान परिदृश्य में अति संवेदनशील एवं पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण दायित्व है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।