नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग से आवेदन कर सकते हैं। अपनी बैंक शाखा जाकर भी नए कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने डेबिट कार्ड के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। यही काली पट्टी मैग्नेटिक स्ट्रिप है, जिसमें आपके खाते की पूरी जानकारी दर्ज होती है। एटीएम में स्वैप करने के बाद पिन नंबर डालते ही खाते से पैसे निकल आते हैं।
मैग्नेटिक कार्ड पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। हैकरों के निशाने पर सबसे ज्यादा यही कार्ड आते हैं। चिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर एक छोटी चिप लगी होती है, जिसमें खाते की पूरी जानकारी होती है। यह जानकारी इनक्रिप्टेड होती है। चिप कार्ड में ट्रांजैक्शन के दौरान सत्यापित करने के लिए एक यूनिक ट्रांजेक्शन कोड जनरेट होता है। मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड में ऐसा नहीं होता है, यही वजह है कि चिप वाले कार्ड की हैकिंग या इसे फ्रॉड की संभावना बेहद कम है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।