सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर लगा भीषण जाम,टोल के विरोध में धरने पर बैठे किसान
(Chhachhrauli, Yamunanagar) हरियाणा के यमुनानगर में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। बीचो-बीच सड़क पर बैठे किसान टोल वसूली का विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर बने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर आसपास के गांव के सैकड़ों किसानों ने जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए और यातायत पूरी तरह से रोक दिया। किसानों का कहना है कि वह अपने खेतों से ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर मिल लेकर जाते हैं।
टोल प्रबंधन उनसे एक ट्रिप का 220 रुपये वसूल करता है। जबकि कृषि कार्य और कृषि यंत्रों को टोल में छूट है। किसानों का कहना है कि वो सभी टोल से 20 किलोमीटर की परिधि में ही रहते हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें टोल में रियायत होती है, लेकिन टोल प्रबंधन उन्हें अभी तक मदद नहीं कर रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक ठोस फैसला नहीं हो जाता, तब तक वो जाम नहीं खोलेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।