उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले BJP के कई नेताओं की हो सकती है ताजपोशी
(DELHI, DELHI) उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) में भाजपाइयों को अब जल्द दायित्व मिलने की उम्मीद है। इसकी सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। सरकार और संगठन दोनों लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) का बिगुल बजने से पहले दायित्व बांटने के पक्ष में हैं। त्रिवेंद्र सरकार का लगभग पौने दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है पर वरिष्ठ भाजपाई अब भी दायित्वों से वंचित हैं। पहले निकाय चुनाव से पूर्व दायित्व मिलने की आशा थी पर कानूनी पचड़ों में प्रक्रिया फंसने से सरकार ने हाथ खींच लिए थे।

अब निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पार्टी के अनुसार मेयर-अध्यक्षों के टिकट से वंचित कई नेताओं को पूर्व में दिए गए भरोसे को पूरा करने का भी यह सही वक्त है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने उन्हें नवाजने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन नेताओं ने निकाय चुनावों में अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर दिखाया है उन्हें महत्वपूर्ण विभाग मिल सकते हैं। विधायकों में से एक-दो को ही दायित्व मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि अभी सीमित दायित्व ही दिए जाएंगे। इनकी संख्या 15-20 से ज्यादा कतई नहीं होगी। बाकी दायित्व सरकार लोकसभा चुनाव के बाद वरिष्ठ नेताओं की परफॉरमेंस देखने के बाद ही बांटने के पक्ष में है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।