निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। विहिप का दावा है कि तीन लाख से अधिक रामभक्त धर्मसभा में हिस्सा लेंगे। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री (अवध) भोलेन्द्र ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह अंतिम धर्म सभा होगी। इसके बाद कोई धर्म सभा नहीं होगी और मंदिर निर्माण शुरू होगा।
विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा के मद्देनजर सुरक्षा के नाम पर राम नगरी के प्रवेश की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। उदया चौराहे और टेढ़ी बाजार तिराहे दोनों ही स्थानों पर प्रशाशन ने बैरियर लगाकर पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी है। इन दोनों स्थानों से किसी भी आम नागरिक को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। चार पहिया वाहनों के साथ दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। टेढ़ी बाजार तिराहे के पास श्री राम अस्पताल स्थित है अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदार को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इसके चलते अयोध्या के आम नागरिकों में भारी गुस्सा व्याप्त है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।