मध्यप्रदेश में चुनाव के लिहाज से संवेदनशील भिंड जिले में मतदान के समय ऐहतियातन कई प्रत्याशियों को एक साथ बैठाया गया। वहीं, मुरैना जिले की भी दो विधानसभाओं के प्रत्याशियों को आज उनकी सहमति से पुलिस की निगरानी में ही रखा जाएगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें। इसके अलावा उन्होंने मिजोरम के वोटर्स से भी वोट डालने की अपील की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।