(India)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर वोटिंग जारी है। मिजोरम में मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई। वोटर्स शाम सात बजे तक मतदान कर सकेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में 230 में से 227 सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई जबकि अन्य सीटों पर आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मध्य प्रदेश में तकरीबन 65 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पांच करोड़ से अधिक मतदाता मध्य प्रदेश में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मध्य प्रदेश में मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 2899 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं में दो करोड़ 63 लाख 01 हजार 300 पुरूष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। सर्विस वोटर की संख्या 62 हजार 172 है। वहीं, मिजोरम में 40 सीटों पर 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।